
一 | जागरण संवाददाता, हिसार। मजबूरी कहें या गरीबी। हिसार के सेक्टर 9-11 के मोड के पास एक खाली प्लॉट में एक गरीब परिवार अपने बच्चे का शव रख कर चला गया। शव को देख लोंगों ने मामले की सूचना अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो हैरान करने वाला सच सामने आया।,आलम ये था कि स्वजनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि श्मशान भूमि समिति के कर्मचारी ने उन्हें शव को मिट्टी देने से रोक दिया। उनका तर्क था कि पहले पोस्टमार्टम करवाओं। परिवार गरीबी के चलते इस स्थिति में नहीं था कि वह पोस्टमार्टम व अन्य प्रक्रिया की परेशानी को झेलता। ऐसे में उन्होंने अपने दिल पर पत्थर रख कर मजबूरी में बच्चे के शव को एक खाली प्लॉट में मिट्टी देने से पहले की जाने वाली औपचारिकताएं पूरी कर शव को वहीं छोड़ अपने घर को चले गए।,मूलरूप रूप से बिहार के खगरिया जिले के मनकी गांव का रहने वाली सुनील अपनी पत्नी और बच्चों के साथ काफी समय से शहर की पुरानी सब्जी मंडी ओवरब्रिज के नीचे रहता है और मजदूरी का काम करता है। उसका करीब साढ़े तीन साल का बच्चा कर्ण कई दिनों से बीमार चल रहा था। बीमारी के चलते बुधवार को उसकी मौत हो गई।,स्वजन अंतिम संस्कार के लिए बच्चे को सेक्टर 16-17 के श्मशान भूमि में लेकर गए। वहां पर श्मशान भूमि समिति के कर्मचारियों ने कहा कि पहले शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर लाओं उसके बाद शव के अंतिम संस्कार कर प्रक्रिया होगी। मजबूर परिवार को इस बारे में कुछ पता नहीं था। श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया न होने से मायूस परिवार बच्चे के शव को लेकर सेक्टर 9-11 के मोड पर पहुंचा।,यहां पर एक खाली प्लॉट में शव को रख दिया। मुंह पर मिली दूध की थैलीशाम करीब साढ़े पांच बजे वहां से गुजर रहे लोगों ने बच्चे के शव को देखा तो अर्बन एस्टेट थाना पुलिस में सूचना दी। पता चलने पर थाना प्रभारी विजय पाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।,उन्होंने देखा कि बच्चा एक हरे रंग की चुनरी और सफेद कफन में लिपटा हुआ था। मुंह पर दूध की र्थली को थोड़ा सा कट कर रखा हुआ था। ताकि दूध निकला रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने जांच की तो मृतक बच्चे के स्वजन का पता चल गया।

二 | 其实他已经不管这中间能不能达成协议了,达不成协议他也走,这个时间表已经定下来了。

三 | 伊朗总统这边也给了正面的回应,也表示愿意结束战争,只要不被再次侵略就可以了。 其实这个前提要求一点都不过分,短时间之内是能够兑现的。

四 | 两边同时点头,市场就拿到了一个确定性的信号,全球实现了反转。这实际上也是我们在一个星期之前做的一个剧本预判:不管是美国还是伊朗,基于本国的利益,最终可能都会选择离场,这场战争拖的时间不会太长,会慢慢进入“降级2.0”阶段。

五 | 今天是正式兑现了,这场冲突正式落幕。我们一起来盘点一下冲突当中谁是赢家,谁是输家,以及对于金融市场来说会产生哪些连带性的影响。 本文为妙投付费内容,上述仅为摘要,购买本专栏即可解锁完整内容。新用户可免费领本专栏7天阅读体验机会,在妙投APP-我的-权益兑换 输入“妙投888”即可领取。

六 |
Current article:http://z7ps.cengzaodengchawonin.cyou/list_lk2d0a/jb9hqr2.html
Published on:15:28:44